Thursday, August 27, 2026

ये किसके अधरों से

 ये किसके अधरों से टपकी

 लालिमा नभ में है?

ये किसके कंठ का मधुप

पक्षियों के कलरव में है?

है कौन जिसने पुष्पों पर

बिखेरा अपना नमक है..

ये किसके नयनों की आस

तैरती क्षितिज में है?

ये किसके आँचल के रंगों से 

सजी धरा है?

ये कौन झुरमुट में खड़ा

वसुधा पर डाले बांहों का घेरा है?

है किसका ये श्यामल प्रतिबिम्ब?

उकरा श्वेत झील के कोरों पर है..

ये किसकी बांसुरी की तान पे

नाचती भोर है

ये किसकी स्मृति में

खोई पायल राधे की

गुमसुम निहारे चहुँ ओर है..


27.08.26

Sunday, August 9, 2026

राहुल गांधी

 कहते है कि संघर्ष व्यक्तित्व को परिष्कृत करता है, प्रत्येक व्यक्ति का संघर्ष अलग अलग तरह का हो सकता है।

आजकल नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को देख कर ऐसा लग रहा कि वे अपने हिस्से का संघर्ष कर चुके है। उनके वक्तव्यों, मुद्दों और छात्रों के साथ संवाद में दिख रहा कि वे जनता की नब्ज समझ चुके है। जिस तरह से पहली बार वो संघ और भाजपा की रणनीति पर सधे हुए हमले कर रहे और लोगो को यह समझाने में सफल हो रहे है कि कैसे ये व्यवस्था अब तक कुछ भी परिणाम नहीं दे सकी है मात्र मीडिया मैनेजमेंट और संस्थानों पर नियंत्रण के बल पर सत्ता पर पकड़ बनाई हुई है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष सरकार के लिए खुद ही एक लक्ष्मण रेखा खींच देता है। भले देर से ही सही विपक्ष की मजबूत आवाज सुनाई दे रही तो यह शुभ संकेत है। राहुल गांधी की इस परिपक्वता और प्रयासों का स्वागत है...


09.08.26